प्रदेश की तरक्की की सोच रखते हैं सपा मुखिया अखिलेश यादव 

सपा नेता ने सेमरा गांव में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाकर भाजपा पर बोला हमला

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

गोंडा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां ने कहा है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास और समाज में बराबरी सुनिश्चित करने के लिए अखिलेश यादव को सत्ता में लाना जरूरी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को बदलने की तैयारी में है, जिससे दलितों, पिछड़ों और आम नागरिकों के अधिकार खतरे में पड़ सकते हैं।

मसूद खां सोमवार को विधानसभा कटरा बाजार के सेमरा गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। यदि संविधान बदला गया, तो आरक्षण खत्म हो जाएगा और आम जनता के मौलिक अधिकार भी छिन जाएंगे।

उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जाएगी। मौजूदा सरकार को उन्होंने गरीबों, छात्रों, किसानों और महिलाओं की विरोधी करार दिया।

इस मौके पर मसूद खां ने सुभाष गौतम (जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी) और पूर्व प्रधान फारूक खान का विशेष आभार जताया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामराज गौतम, पूर्व प्रधान जसवंत गौतम, फारूक खान, शंकर दयाल शुक्ला, कलीम खान, मो. असलम, रामानुज गौतम, यूनुस चाचा, शाहिद अली, राम धीरज गौतम, सीताराम गौतम, जमुना प्रसाद, विक्रम गौतम, मनजीत गौतम, अनिरुद्ध गौतम, मनोज गौतम, लल्लन यादव, इलियास अहमद, रामकुमार गौतम, रईस खान, फहीम खान, मदन लाल, ननकू तिवारी, सलीम शेख बबलू, दशरथ लाल यादव, राजेश मौर्य, रामशरण प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु और अगली सरकार के गठन की कामना की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *