नवागत छात्राओं के स्वागत में सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में ओरिएंटेशन डे का भव्य आयोजन
— विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए योगा डांस व सावन गीत पर मनमोहक कार्यक्रम, श्रेष्ठ छात्राएं सम्मानित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा।
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी0जी0 कॉलेज, गोण्डा में मंगलवार को बीए और बीकॉम की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए “ओरिएंटेशन डे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपेन सिन्हा और डॉ. नीलू सिन्हा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर संगीत विभाग की शिक्षिकाएं श्रीमती किरण पाण्डेय व जया पाण्डेय के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगंतुकों और नवागत छात्राओं का अभिनंदन किया। योग विभाग की शिक्षिका समता धनकानी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा योगा डांस की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने छात्राओं को कॉलेज की स्थापना, विकास यात्रा एवं शैक्षणिक वातावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और समस्त शिक्षकों से छात्राओं का परिचय कराया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कौर ने कॉलेज की नियमावली, अनुशासन व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष श्रीमती रंजना बंधु ने वोकेशनल कोर्सेज के माध्यम से छात्राओं के कौशल विकास की जानकारी साझा की। उप प्राचार्या डॉ. नीलम छाबड़ा ने एनएसएस और स्काउट गाइड गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलू सिन्हा ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। बीए प्रथम सेमेस्टर की सविता मक्कड़, आयुषी पाठक एवं सिमरन को ‘बेस्ट स्टूडेंट’ का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 एफएम से जुड़े आरजे आदनान ने कॉलेज में संचालित डिजिटल मास कम्युनिकेशन डिप्लोमा कोर्स के बारे में छात्राओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में संगीत और योग विभाग के संयुक्त निर्देशन में छात्राओं ने सावन गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन ज्ञानस्थली गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर कॉलेज की अनेक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण – डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, डॉ. आशू त्रिपाठी, कंचनलता पाण्डेय, डॉ. रश्मि द्विवेदी, अनु उपाध्याय, डॉ. तन्वी जायसवाल, सुनीता मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, डॉ. डी. कुमार, डॉ. विमला, डॉ. कुमकुम सिंह, प्रियंका तिवारी, हिमांशी मिश्रा, नेहा जायसवाल, आंचल रस्तोगी, राजेश मिश्रा, अर्जुन चौबे, सुबेन्द्र वर्मा, मानवेन्द्र श्रीवास्तव, तबरेज, अरविन्द कुमार पाठक, विजय, मंगली मनोज सोनी, गंगेश त्रिपाठी, वन्दना मिश्रा, संध्या श्रीवास्तव, प्रीती श्रीवास्तव, रोली श्रीवास्तव, ईला श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, संतोष व दिनेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




