गोंडा: 23 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण, जनपदीय स्थापना बोर्ड ने लिया फैसला
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। जिले में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए 23 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अजयकांत द्विवेदी को पुलिस लाइन से थाना कर्नलगंज, आफाक खां को थाना खोडारे, दीपक कुमार को वजीरगंज थाना छपिया, मुरलीधर त्रिपाठी को थाना कर्नलगंज, उपेन्द्र कुमार सिंह को थाना कर्नलगंज व आरती वर्मा को थाना कर्नलगंज स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार उपनिरीक्षक जयवीर प्रसाद को थाना कोतवाली, शत्रोहन पाण्डेय को थाना कर्नलगंज, विजय शंकर को थाना कटरा बाजार, राजेश प्रसाद व महेश राय को थाना छपिया, जावेद अहमद को थाना इटियाथोक, रामाश्रय प्रसाद को थाना नवाबगंज, मोहनलाल यादव को थाना धानेपुर, भोला प्रसाद को थाना छपिया तथा रणविजय सिंह को थाना वजीरगंज भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त शिवकुमार सरोज को थाना खोडारे, अनिल कुमार सिंह को थाना इटियाथोक, ओमवीर सिंह को थाना कोतवाली, विनोद कुमार सिंह (दो उपनिरीक्षक) को थाना खोडारे, रमेश कुमार को महिला थाना और राममिलन दिनकर को पुलिस लाइन तैनाती दी गई है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से थाना स्तर पर कार्य में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।



