वैभव त्रिपाठी
पायनियर पब्लिक स्कूल में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बलरामपुर। पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा एमपी तिवारी नें हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता की शुरूआत की। इस दौरान डॉक्टर एमपी तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक विकास होता है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी छात्रों के लिए आवश्यक है। खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन मिश्रित डबल्स द्वारा, वालीबाल छात्रों द्वारा तथा कबड्डी छात्राओं द्वारा आयोजित की गयी।
खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत बैडमिंटन मिश्रित डबल्स प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें पियूश त्रिपाठी, आकृति मिश्रा विजेता रहे, जबकि उस विजेता में अभिनव त्रिपाठी एवं रितिका सिंह उप विजेता रही।
वालीवाल प्रतियोगिता के अन्तर्गत कक्षा 10 व 11 के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें कक्षा 11 के जनक राम वर्मा, राम गोविन्द तिवारी, अफजाल अहमद, शुभम् मिश्रा, आकाश कुमार वर्मा, युवराज सिंह की टीम विजयी घोषित हुयी।
कबड्डी प्रतियोगिता के अन्तर्गत छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें टैगोर हाउस, गांधी हाउस, आजाद हाउस तथा सुभाष के बीच हुआ। प्रतियोगिता में आजाद हाउस विजेता रहा। जबकि टैगोर हाउस उप विजेता रहा। इसी क्रम में छात्रों द्वारा कबड्डी मैच कक्षा 10 व 11 के बीच हुआ। जिसमें कक्षा 11 की टीम में जनकराम वर्मा, अफजल अहमद, रामगोविन्द, आकाश, गणेन दत्त मिश्रा, नीलेश यादव व युवराज की टीम विजयी रही। खेल प्रतियोगिता अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। इस दौरान अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला, एके तिवारी, टीएन शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, आरिज रजा अंसारी, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डीडी पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, राजेश कुमार त्रिपाठी, वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला आदि उपस्थित होकर प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



