108 परिक्रमा करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होगी:आचार्य श्याम प्रकाश शास्त्री

Gonda: पंडरी कृपाल ग्राम पंचायत में काली माता जी के मंदिर पर श्री नवचंडी महायज्ञ व रामकथा आयोजन हुआ।
नैमिषारण्य धाम से आए कथा व्यास संतोष भाई जी जिन्होंने शिव विवाह कथा सुनाया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया।

आचार्य श्याम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि स्थान की 108 परिक्रमा करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होगी जिसमें कोई संदेह नहीं है उन्होंने कहा अपने सनातन धर्म में जितने कार्य व पूजा पाठ बताये गये हैं है उनका सीधे हमारे जीवन पर असर होता है जिसका आज के आधुनिक युग के वैज्ञानिक व डाक्टर भी लोहा मानते हैं । रामकथा के चौथे दिन राम जन्मोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। अवधधाम के यज्ञाचार्य व वैदिक मंडल के द्वारा प्रतिदिन वैदिक मंत्रो का पाठ किया जा रहा है व यज्ञ का आयोजन किया गया है।

मंगलवार को अरणी मंथन का कार्यक्रम होगा कथा व्यास ज्योति पांडे जालौन द्वारा कथा तथा शनिवार को पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा। यजमान के रूप में राधा मोहन मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, नवीन कुमार मिश्रा, ईश्वर शरण शुक्ला रहे व श्याम मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, शिवम मिश्रा, अंशु मिश्रा, अनुराग मिश्रा, राम कुमार तिवारी आदि लोगों समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *