Balrampur: बलरामपुर विधायक पलटू राम को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में राज्य मंत्री बनाया गया है। जिस बात को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनके समर्थक उनके निजी आवास पहुंचकर बधाई दे रहे है।
वीरेंद्र कुमार कौशल, एडवोकेट विजय कुमार तिवारी एवं एडवोकेट राम स्नेही बाबू एडवोकेट विवेक सिंह मंत्री जी के निजी आवास पर पहुंच कर राज्य मंत्री पलटूराम को माल्यार्पण करके एवं हनुमान जी का चित्र भेंट किया साथ ही राज्य मंत्री बनाए जाने पर बधाई दिया।
आपको बता दें कि
- विधायक पलटू राम पुत्र बरसाती गोंडा जिला अंतर्गत परेड सरकार गांव के रहने वाले हैं।
- वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पलटूराम पहली बार जीतकर बलरामपुर सदर(सुरक्षित)सीट से विधायक बने।
- पलटू राम मूल रूप से गोंडा जिले के परेड सरकार गांव के निवासी है।
- वर्तमान में गोंडा जिला मुख्यालय पर इनका आवास है।
- इनकी पत्नी ज्ञानमती गोंडा जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुकी है।
- वर्तमान विधायक पलटूराम 51 वर्ष के हैं और परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है।
- 2017 में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए।
- पलटू राम प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं और आम लोगों के बीच का काफी लोकप्रिय भी है।



