वैभव त्रिपाठी
शिव, राधा कृष्ण व झांसी की रानी बने बच्चो की खूब हुई प्रशंशा
बलरामपुर। शनिवार को पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में प्राइमरी ग्रुप से बेबी शो प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डा चंदन पांडेय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बच्चो ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। अतिथि देवो भव का संदेश देते हुए विद्यालय के प्रबंधक डा एमपी तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यालय के बच्चो ने स्वागत गीत माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में प्राइमरी ग्रुप से बेबी शो प्रतियोगिता में काव्या पाण्डेय, आराध्या पाण्डेय, सर्वेश शुक्ला, विजयेन्द्र शुक्ला, वरून कुमार श्रीवास्तव, श्रृयांश, श्रवन पाण्डेय सिद्धार्थ तिवारी, सौम्या तिवारी, आरूष शुक्ला नें प्रतिभाग किया। जिसमें फिजिकल रूप में आशुतोष यादव प्रथम, वरून कुमार श्रीवास्तव द्वितीय तथा अलीजा नें तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवरआल में सिद्धार्थ तिवारी प्रथम, आराध्या यादव द्धितीय, आनवी शर्मा तृतीय तथा काव्यानें चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में अक्षत श्रीवास्तव, आदित्य राज, शहरान खान, आकर्ष श्रीवास्तव, एंजल सिंह, विराट मिश्रा, आरव शर्मा, नितिका सिंह, स्वास्तिका मोदनवाल, अवन्तिका चौधरी, काव्या श्रीवास्तव नें प्रतिभाग किया। जिसमें आदित्यराज तथा काव्या श्रीवास्तव संयुक्त रूप में प्रथम, एंजल झांसी की रानी द्वितीय एवं अक्षत श्रीवास्तव तथा नितिका सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबन्धात्मक समिति के द्वारा चुने गये छात्रों का बैज एवं सेरसा लगाकर सम्मानित किया गया। जिसमे अखिल श्रीवास्तव हेड ब्वाय, प्रशस्ति सिंह हेड गर्ल, प्रियंका मोदनवाल, तनिष्का कशौंधन, ऋचा विश्वकर्मा तथा आरूषी शुक्ला, रिसिका सिंह स्पोर्ट कैम्पन गर्ल्स, अमर त्रिपाठी स्पोर्ट कैम्पटन ब्वायज चुने गए। प्राची विश्वकर्मा सीनियर परफेक्ट गर्ल तथा श्रीश श्रीवास्तव सीनियर परफेक्ट ब्वाय तो वही आभा मिश्रा एवं कीर्ति सिंह असिस्टेंट हेड गर्ल, उज्जवल गुप्ता एवं उज्जवल मनि ओझा असिस्टेंट हेड ब्वाय चुने गए। सम्मान समारोह में आये समस्त अभिभावक तथा बच्चों का सम्मान करते हुए विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा एमपी तिवारी नें सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर में विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेस तिवारी एवं प्रबन्ध समिति की श्रद्धा तिवारी एवं प्रियंका तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय सहित शिक्षक व शिक्षिकाए मौजूद रही।



