वैभव त्रिपाठी
Balrampurnews :बलरामपुर में एक दलित महिला ग्राम प्रधान के सिर में बदमाशों ने गोली मार दी। महिला ग्राम प्रधान को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है ,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के सिरिया गांव की है।
जाने क्या है पूरा मामला
देर रात सोते समय महिला ग्राम प्रधान फूलकुवर के कनपटी में गोली मारी गई। रात के करीब 12:00 बजे हुई इस घटना में जब महिला ग्राम प्रधान को गोली मारी गई तो उसकी 16 वर्षीय बेटी कल्पना उसके साथ ही सो रही थी।
बगल की चारपाई पर महिला ग्राम प्रधान का पति राम सागर और दूसरी बेटी भी सोई हुई थी। लेकिन रहस्यमय बात यह है कि गोली मारे जाते समय अगल-बगल सो रहे लोगो को भनक तक नहीं लगी। महिला ग्राम प्रधान को गोली मारे जाने की घटना अभी पूरी तरह रहस्यमय बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। घायल महिला ग्राम प्रधान का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। गोली लगने के बाद वह सिर के आर पार हो गई है। यह पूरी घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।



