वैभव त्रिपाठी
बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां
बलरामपुर। पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज राम नवमी व विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा एमपी तिवारी नें भगवान श्री राम, लक्ष्मण व सीताजी के अनुपम झांकी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चो को इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा दशहरा हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर का संघार किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग शस्त्र पूजा भी करते है और नया कार्य प्रारम्भ करते है। यह पर्व हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों जैसे-काम, क्रोध, लोभ, मोहमद, मत्सर, अंहकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग करनें की सदप्रेरणा प्रदान करता है।
इस अवसर पर विद्यालय में जूनियर वर्ग के बच्चों नें क्राफ्ट के द्वारा दशानन रावण का चित्र बनाया गया। जिसमें जरताब फजली, काव्या श्रीवास्तव, राबिन तिवारी एवं यती प्रकाश-प्रथम, श्रेया श्रीवास्तव, श्रेष्ठ श्रीवास्तव, अनमोल गुप्ता तथा अन्या श्रीवास्तव-द्धितीय, एवं आराध्या सैनी तथा आलम खान नें तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही आरूष शुक्ला ने भगवान राम, काव्या श्रीवास्तव लक्ष्मण एवं स्वास्तिका मोदनवाल ने सीता के रूप में अभिनय किया। सीनियर वर्ग में भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भाषण में दिशा श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता, स्वारा मिश्रा, सुनैना शुक्ला, आकृति श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, निखिल त्रिपाठी, असरफ रजा, आयुषी श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, सांझ श्रीवास्तव एंव अनन्या श्रीवास्तव नें विजयादशमी एवं दशहरा के पर्व अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेस तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रबन्ध निदेशक डा एम0पी0 तिवारी ने ‘राम नवमीं व दशहरा‘ के पर्व पर श्री राम, सीता व लक्ष्मण का अभिनय करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला, एके तिवारी, टीएन शुक्ल, मेराज अहमद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डीडी पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, कपिल, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, राजेश कुमार त्रिपाठी, वली आलम, रूबी त्रिपाठी, पूनम चैहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, राजेश विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।



