Dhanteras Special 2021 : 2 नवंबर यानि कल धनतेरस का त्योहार (Dhanteras 2021) मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी जन्म हुआ था और इसीलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में पूजा जाता है।

धनतेरस के इस त्योहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं।इस दिन लोग  गहनों और बर्तन की खरीदारी जरूर करते है क्योंकि  यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर क्या खरीदना माना गया है  शुभ
पीतल का महत्व विशेष महत्व होता है इस दिन लोग पीतल का बर्तन जरूर खरीदते है।

 

भगवान धनवंतरी के पूजन का महत्व

शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान त्रयो‍दशी के दिन भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धन त्रयोदशी कहा जाता है. धन और वैभव देने वाली इस त्रयोदशी का विशेष महत्व माना गया है. कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय बहुत ही दुर्लभ और कीमती वस्तुओं के अलावा शरद पूर्णिमा का चंद्रमा, कार्तिक द्वादशी के दिन कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धनवंतरी और कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को भगवती लक्ष्मी जी का समुद्र से अवतरण हुआ था. यही कारण है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन और उसके दो दिन पहले त्रयोदशी को भगवान धनवंतरी का जन्म दिवस धनतेरस के रूप में मनाया जाता है।
जाने पूजा-पाठ में पीतल का महत्व :

पीतल का निर्माण तांबा और जस्ता धातुओं के मिश्रण से किया जाता है. सनातन धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक कर्म हेतु पीतल के बर्तन का ही उपयोग किया जाता है। ऐसा ही एक किस्सा महाभारत में वर्णित है कि सूर्यदेव ने द्रौपदी को पीतल का अक्षय पात्र वरदानस्वरूप दिया था जिसकी विशेषता थी कि द्रौपदी चाहे जितने लोगों को भोजन करा दें, खाना घटता नहीं था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *