प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता

DM Neha Sharma के इन पांच कार्यों की हो रही हर ओर सराहना*
कीर्तिमान हासिल कर बन गईं मिसाल
Gonda News ::जिले की मुखिया DM Neha sharma का नाम ऐसे ही नहीं लोगों के जुबां पर है। जनता के भलाई के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जो अब मिसाल बने हुए हैं। प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर इन कार्यों की सराहना हो रही है
जिले में लोग DM की कार्यशैली को बेह्तरीन बताते हुए चर्चा करते मिलते हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों की सुनवाई और उनका त्वरित निस्तारण मौजूदा डीएम की प्राथमिकता में है। जिले की महिलाएं व बेटियां डीएम मे अपने आप को देखती हैं। डीएम के नाम पर मातृ शक्ति के आँखे खुशी और आत्मसंतोष से दमक उठती हैं।
*ग्राम चौपाल के जरिए जनता से सीधे जुड़ गईं डीएम* ::
डीएम ने जिले में आने के बाद जनता के समस्याओं के निस्तारण को खास तरजीह दी। उन्होंने इसके लिए जनता के बीच जाने की तरकीब निकाली। ग्राम चौपालों का आयोजन कर उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। लोगों की समस्याओ को सुनकर उनका निदान कराया। डीएम की चौपालें जहां भी लगीं वहां पर पूरा प्रशासनिक अमला समस्याओं के निस्तारण के लिए जुटा हुआ मिला।
*45 किलोमीटर तक गोंडा लखनऊ हाईवे की सफाई से स्वच्छता का संदेश*::
स्वच्छ गोंडा सुन्दर गोंडा का नारा देकर डीएम ने इसे अभियान का रूप दे दिया। उन्होंने 45 किलोमीटर तक गोंडा लखनऊ हाईवे को साफ कराने के साथ अभियान को गति दिया। साफ़ सफाई, स्वच्छता के साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्रों की स्थापना पर जोर दिया गाँव के आरईसी केंद्रों के बाद शहर मे कूड़े के स्थाई निस्तारण की पक्की व्यवस्था कर दी। जो नजीर बन गई है।
*11 हज़ार से अधिक कन्याओं का पूजन और उन्हें स्वच्छता किट देकर बनाया कीर्तिमान*::
गोण्डा ने रचा इतिहास, देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। 11,888 कन्याओं का किया गया भव्य पूजन, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मातृ शक्ति सम्मानित किया गया। देश के सबसे बड़े कन्या पूजन “शक्ति वंदन” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आई 11,888 बेटियों का कन्या पूजन व महाभोज किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से गोण्डा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में भव्य “शक्ति वंदन” समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी गणमान्यों ने हवन कुंड में आहुति देकर देश, समाज और विश्व के कल्याण की कामना की। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आई कन्याओं पूजन के साथ स्वच्छता हाईजिन किट और पोषण पोटली का वितरण किया गया। गणमान्य अतिथियों के द्वारा भी कन्या पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।
*हर घर नेकी की दीवार अभियान की शुरुआत* :: नगर पालिका से लेकर ग्राम पंचायत तक ‘नेकी की दीवार’* बनाई गई है। अभियान के अन्तर्गत जनपद की सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक में विशेष केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन्हें नेकी की दीवार नाम दिया गया। इन केन्द्रों पर आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने घरों की निष्प्रयोज्य वस्तुएं दे सकेंगे। उनके द्वारा दी गई वस्तुओं का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इन केन्द्रों से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं को ले सकेगा। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि दीपावली तक इस विशेष अभियान को चलाया जाएगा। इस दौरान जनपदवासियों को सहूलियत प्रदान करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही हेल्पलाइन नम्बर (05262-230125) भी जारी किया गया है। यह सेवा सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके लोग अपने निकट में स्थापित “नेकी की दीवार” के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पर्क कर सकेंगे।
*ट्रांसफॉर्मिंग गोंडा अभियान चलाकर जिले के चौराहों बाजारों का सुन्दरीकरण* ::
डीएम ने ट्रांसफार्मिंग गोंडा के नारे को एक अभियान बना दिया। जिसका असर बखूबी दिखने लगा है। चौराहों, सड़कों, बाजारों की खूबसूरती को चार चांद लगे हैं। सड़क के किनारों पर फुटपाथ बनवाने के अलावा, पौधरोपण, सौन्दर्यीकरण कराने का कार्य जोरों पर है। अंधेरी गलियां प्रकाशवान हो चुकी हैं। चौराहे किसी महानगर सरीखे लगने लगे हैं। खास बात ये है कि अभी इसमे और भी बड़ा बदलाव का खाका भी खींच कर रखा गया है।
*राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण पर जोर, अफसरों कर्मियों के साथ चौपाल* ::
राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की सुनवाई तेज कर निपटारे पर डीएम ने जिले में आते ही जोर डाला। इसकी उन्होंने लगातार समीक्षा जारी रखी। जिसका असर दिखने लगा है। अफसरों और कर्मियों के साथ विभागवार चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को जाना, कार्यशैली में सुधार लाने के टिप्स भी दिए, लोगों तक शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पहुचाने के लिए प्रेरित और निर्देशित किया।



