जिलाधिकारी ने किया पॉइंट 22 राइफल सिम्युलेटर केंद्र का उद्घाटन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

*गोण्डा 11 अप्रैल,2025*।
शुक्रवार को श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी बड़गांव गोंडा में जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा ने 48 यूपी वाहिनी एनसीसी गोंडा के तत्वाधान में पॉइंट 22 राइफल सिम्युलेटर केंद्र का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा का स्वागत एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर, बटालियन प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रनणयोद्ध सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को एनसीसी कैडेटों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के मैदान में ही पॉइंट 22 एयर गन से कैडेटों ने फायरिंग किया। फायरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों की जिलाधिकारी ने प्रशंसा की। सिम्युलेटर केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत वहां पर उपस्थित सभी एनसीसी अधिकारी, सेना के अधिकारियों एवं कैडेट को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एनसीसी कैडेटों की भूमिका समाज के विकास में, देश के विकास में एवं अन्य क्षेत्रों में है। और इस सिम्युलेटर केंद्र का उद्घाटन करते हुए हर्ष हो रहा है कि पूरे गोरखपुर ग्रुप में गोंडा में यह केंद्र स्थापित हुआ। जिससे पूरे देवीपाटन मंडल के एनसीसी कैडेट फायरिंग में माहिर होंगे। यह प्रशिक्षण केंद्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह संभव हुआ है कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर के अथक प्रयासों से।
विद्यालय के प्रशासक एवं अपर जिलाधिकारी गोंडा आलोक कुमार ने इस केंद्र के उद्घाटन पर हर्ष व्यक्त किया।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक गीता त्रिपाठी ने सभी कैडेटो को जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्त करने की कामना की। कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने एवं लेफ्टिनेंट कर्नल रनणयोद्ध सिंह ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस केंद्र को लाने में एवं बटालियन को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता रहा है।

इस अवसर पर गोंडा जनपद के समस्त एनसीसी अधिकारीगण, विद्यालयों के एनसीसी केयरटेकर तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों से एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *