Gonda news: गोंडा मे corona positive कोरोना पाजिटिव मरीज पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसे पण्डरी कृपाल स्थित COVID -19 कोविड-19 लेबल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
आधिकारिक ने आज देर रात बताया कि शुक्रवार को शाम आई 24 जांच रिपोर्ट में एक युवक Corona संक्रमित पाया गया। वह खरगूपुर थाना क्षेत्र के नरायन पुर माफी गांव का निवासी है। युवक पिछले 28 अप्रैल को दिल्ली से आया था। जिला चिकित्सालय में उसका नमूना लेकर आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया था। आज देर शाम रिपोर्ट आने के बाद उसे पण्डरी कृपाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बनाए गए COVID 19 लेवल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। युवक दिल्ली से आने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचा था। गनीमत रही कि वह गांव नहीं गया था। इसलिए उसके परिजनों व गांव वालों के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है। आज शाम आई 24 रिपोर्टों में अन्य 23 Negativeनिगेटिव हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *