वैभव त्रिपाठी
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज कि हॉकी के मैदान पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन 8 जनवरी से 12 जनवरी तक किया जाना है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हाकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ सन् 1938 में राज परिवार द्वारा किया गया था। इस टूर्नामेंट की शुरूआत तत्कालीन महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने पिता महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह
की स्मृति में सन् 1938 में किया था। जमीदारी उन्मूलन के पूर्व तक टूर्नामेण्ट बलरामपुर राज द्वारा संचालित किया जाता रहा।
तत्पश्चात् इसके संचालन का दायित्व नगर के गणमान्य नागरिको ने सम्भाली और सन् 1968 तक इसका सफलतापूर्वक संचालन किया। इसके पश्चात् महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह द्वारा स्थापित महारानी लाल कुँवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलरामपुर ने इसके आयोजन का दायित्व लिया। तब से टूर्नामेंट के दायित्व का निर्वहन नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस टूर्नामेण्ट में मेजर ध्यानचन्द्र, केडीसिंह ‘बाबू’, अशोक कुमार सहित दर्जनों ओलम्पिक खिलाड़ियों ने अपने खेल से गरिमा प्रदान की है।
टूनमिण्ट के सचिव प्रो० जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि घास के मैदान पर खेले जाने वाले टूर्नामेण्टों में देश में यह टूर्नामेण्ट विशेष स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेण्ट के सफल व व्यवस्थित संचालन हेतु छ आयोजन सचिव नियुक्त किए गए है। जिनमे डॉ पीके सिंह, डॉ मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ श्रीप्रकाश मिश्र, अजहरूद्दीन, डॉ आलोक शुक्ला व डॉ राजीव रंजन शामिल है। इसके अतिरिक्त खेल प्रशिक्षक डीपी सिंह सहित खेल प्रेमियों का लगातार सहयोग व सुझाव लिया जा रहा है। उन्होंने बताया की फील्ड की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है, अन्तिम रूप देने का कार्य प्रगति पर है। टूर्नामेंट सचिव ने कहा कि नगरवासियों का हाकी के प्रति एक जुनून सा रहता है। उन्होंने बताया की टूर्नामेंट में विजई टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 61हजार रुपए व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 41 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आयोजन सचिव ने बताया कि इस वर्ष ओल्पियन रजनीश मिश्रा, वेटरन खिलाड़ी आफताब अहमद एवं युवा खिलाड़ी अभय सिंह को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।
ये टीमें करेंगी प्रतिभाग
8 जनवरी से शुरू हो रहे महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट में 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिनमें पंचवीर स्पोर्ट्स क्लब भिवानी हरियाणा, हॉकी उत्तराखंड, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर, हॉकी अमरावती, राजा कर्ण सिंह हॉकी अकैडमी करनाल, हॉकी क्लब कपूरथला, भुसावल रेलवे अकेडमी महाराष्ट्र, स्पोर्ट्स हॉस्टल बरोढा हाउस नई दिल्ली, मेक बरन सिंह कॉलेज करनपुर गाजीपुर, एसबी सिंह हॉकी क्लब लखनऊ, मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा, नेहरू स्टेडियम गाजीपुर, स्टार इलेवन बलरामपुर व एसएसबी लखनऊ शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिखाएंगे अपने हॉकी का जादू महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स हॉस्टल नई दिल्ली टीम के ऐसे खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में सहभाग किया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हाकी का जादू दिखाने वाले खिलाड़ियों में जर्मनप्रीत सिंह, गुरु साहिब जीत सिंह, जगजीत सिंह, सुख मनजीत सिंह, धरमिंदर सिंह, शिवम आनंद, प्रशांत कुमार चौहान, कमल वीर सिंह व परमप्रीत सिंह शामिल है। 8 जनवरी से शुरू हो रहे हैं हॉकी टूर्नामेंट में बलरामपुर के मैदान पर यह खिलाड़ी अपने हॉकी के खेल का जादू दिखाएंगे



