वैभव त्रिपाठी
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सपा नेत्री एवं महिला जिला उपाध्यक्ष शिल्पा राज ने सैकड़ों महिलाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया है सपा नेत्री ने स्वागत के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष में सपा नेत्री के संगठन मजबूती में विशेष सहयोग देने पर काफी खुश हुई उन्होंने उन्हें क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने की बात कही है उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महिला शक्तियों को विधानसभा में प्राथमिकता के आधार पर भेजने के लिए संकल्पित हैं।
इसलिए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अवसर देने का निर्णय लिया है उन्होंने सपा नेत्री शिल्पा राज को पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से विधानसभा में कार्य करने शिवम सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया है सपा नेत्री शिल्पा राज ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं सपा कार्यकाल में कराए गए कार्यों से अवगत कराने की बात कही है इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत में सपा नेत्री शिल्पा राज के साथ हीरामणि मोहम्मद सपा नेता अखिलेश पांडे हारुन संजय यादव पीतांबर रामविलास मोरिया शहजाद खान हरिश्चंद्र सुरेश यादव गोमती यादव हरिशंकर बुधराम मोहन दयाल यादव धर्मराज राघव राम दुबे राम भवन यादव मनीराम वर्मा ललिता देवी राधिका यादव शिवानी सिंह रागनी बाईसा नजमा छोटका यादव शालिनी त्रिपाठी मीनाक्षी रंजना देवी प्रभा कुमारी आदि सैकड़ों महिलाएं स्वागत में शामिल रहे हैं।



