वैभव त्रिपाठी
छात्रों को भारतीय संस्कृति से कराया गया परिचित
बलरामपुर। भारतीय संस्कृति से छात्र छात्राओं को परिचित कराने के लिए विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर कराया जाता है। भारत की यही विशेषता है की यहां अनेकता में भी एकता है। छठ मुख्यता बिहार राज्य का महापर्व है। लेकिन यह पूरे देश सहित विश्व के कोने-कोने में भी मनाया जाता है। छात्र छात्राओं को इन्हीं भारतीय संस्कृतियों से परिचय कराने छठ पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह बातें पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी ने छठ पर्व पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ छठी माता के पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रबंधक डॉ तिवारी ने छठ पूजा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पूजा कार्तिक के शुक्ल पक्ष से षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व बिहार, छत्तीसगढ़, झांरखड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहले मनाया जाता था। बाद में ऐसा जाना गया है कि यह पर्व विदेशों में भी प्रवासीय भारतीयों के द्वारा अधिक प्रचलिता हो गया है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किय गये। जिसमें छठ माता की पूजा, कला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छठ माता की पूजा अन्या शर्मा, शिवांगी सिंह, मधुकर दूबे, देव शुक्ला, यति प्रकाश एवं अनन्या पाण्डेय द्वारा सम्पन्न हुआ। इसी अवसर पर कला प्रतियोगिता में उत्कर्ष कशौधन, आकाश यादव, अदिती मिश्रा, अंशुमान तिवारी, खुशी, इलाही बक्श, नैतिक सोनी, आयुशी, सादमा आबदीन, कविता, धमेन्द्र मौर्या, मंदिरा शुक्ला, साक्षी त्रिपाठी, श्रद्धा सोनी, स्नेहा दूबे एवं आरूषी शुक्ला आदि बच्चों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में आर्दश श्रीवास्तव, अंशुमान तिवारी, सांझ श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, गौरी शुक्ला, वैष्णवी मिश्रा, सबा फिरदौस, श्रृया श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता, स्वारा मिश्रा, माशू श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, निखिल त्रिपाठी, प्रियश प्रसून आदि बच्चों नें छठ माता के पूजा के बारे में अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। छठ पूजा महोत्सव अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।



