सरसी मे 3 घंटे पहले अटिया को देखे जाने के बाद अनुलिका सिंह ने डीएम-एसपी से लगाई थी सुरक्षा के लिए गुहार।
पूर्णिया के सरसी में पूर्व जिप सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या के 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी आशीष सिंह उर्फ अटिया सहित अन्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सरसी के लोगों का आरोप है कि वो अटिया गांव में ही है। बता दें कि बीते 12 नवंबर को रिंटू सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिंटू सिंह की हत्या के बाद पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं।
रिंटू सिंह हत्याकांड में दो नाबालिग अरेस्ट, पुलिस से बोले- 10 मिनट पहले पकड़ते तो हम हिट होते
14 नवंबर को दिखा था रिंटू सिंह के पास कुख्यात अटिया गांव में ही दुबका हुआ है। जबकि पुलिस अटिया को पटना से लेकर दिल्ली तक खोजने में लगी है। पुलिस अटिया को मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोज रही है। अटिया इतना बड़ा शातिर है कि उनके पुलिस को चकमा देने के लिए अपना मोबाइल अपने साथी को दे दिया है। वह व्यक्ति हर रोज जगह बदल कर पुलिस को भटका रहा है।
रिंटू सिंह की पत्नी जिप सदस्य अनुलिका सिंह, उनके सास, ससुर और ग्रामीणों की माने तो घटना को अंजाम देने के बाद अटिया ट्रक पर चढ़कर जानकी नगर की तरफ भाग गया था। 14 नवंबर को वह फिर से रिंटू सिंह के घर के आसपास दिखाई दिया। रिंटू सिंह के घर से महज 50 मीटर के दूरी पर अटिया का भी घर है। उसके बाद से अटिया लगातार सरसी में ही जगह बदल-बदल कर रह रहा है।
रिंटू सिंह के पिता मनोज सिंह ने बताया कि अटिया हर रोज दिन में दो से तीन बार हाथ में पिस्टल लहराते उनके घर के बगल की गली से गुजरता है। डर-भय से कोई कुछ नहीं बोल पाता है। अटिया को देखते ही लोग डर से अपने घरों में दुबक जाते हैं।
रिपोर्ट-बिट्टू कुमार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *