वैभव त्रिपाठी

बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी । पार्टी कार्यालय अटल भवन पर जिला प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र त्रयंबक तिवारी, राज्यमंत्री पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय सिंह ‘पिंकू’, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरूण सिंह, रवि कुमार मिश्रा, बिंदु विश्वकर्मा, विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, सुनीता मिश्रा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ‘बैस’, संदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, शिव बहादुर सिंह,अश्वनी मिश्रा, अंशुमान शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप वर्मा, अक्षय शुक्ला, राजेश कश्यप अजीज खान, सम्प्रीत सिंह सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आपके नेतृत्व में हम जनपद की चारों सीटों विजय प्राप्त करेंगे ।
सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी के शुभकामनाओ के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से हम विधानसभा चुनाव में जनपद की चारों सीटों पर जीत का परचम लहरायेंगे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *