वैभव त्रिपाठी

 

छात्रों ने तिरंगा लहरा कर किया खुशी का इजहार

बलरामपुर।पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर सॉफ्ट लैडिंग पर खुशियाँ मनायी गयी। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डा एमपी तिवारी ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि 57 साल के एस सोमनाथ को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़ै मामलों का एक्सपर्ट माने जाते है। जनवरी 2022 मे एस सोमनाथ को इसरो का चेयरमैन बनाया गया। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैडिंग कर गया है, यह ऐतिहासिक क्षण हर भारतवासी के लिए गौरांवित कर देने वाला पल है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर कदम रखने के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इसके साथ ही, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन चुका है। चंद्रयान-3 की सफलता से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। चंद्रयान-3 के माध्यम से, भारत का लक्ष्य अपनी तकनीकी कौशल, वैज्ञानिक क्षमताओं और अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रर्दिर्शत करना है। चंद्रयान-3 की सफलता से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष समुदाय में भारत की स्थिति को मजबूत बना दिया। यह मिशन युवा पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिक, इंजीनियरिंग और गणित में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक प्रयोगों से चंद्रमा के बारे मे नई जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुप पर पानी की बर्फ की उपस्थिति के बारे में, चंद्रमा की सतह और उसके संरचना के बारे में, चंद्रमा के गुरूत्वाकर्षण क्षेत्र के बारे में, चंद्रमा के वायुमंडल के बारे में आदि जानकारी प्राप्त होगी। इस असाधारण उपलब्धि को देखने के लिए बल्कि चंद्रयान 3 मिशन में शामिल पूरी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए, क्योंकि यह भविष्य की वैज्ञानिक खोजों का मार्ग प्रशस्त करता है और हमारे देश के युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और कल के वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें गीत-भारत ने चंद्रमा पे झंड़ा गाड़ा है नामक गीत पर आराध्या, नाव्या, सिमर, काव्या, आस्था, सुभिक्षा एवं दिव्यांशी ने तिरंगा लहराते हुए बहुत ही सुन्दर व मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रांगण में सभी छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर इसरो जिदांबाद, वंदे मातरम्, भारत माता की जय तथा वैज्ञानिकों से ही देश की शान है, वैज्ञानिकों से ही देश का मान है आदि का नारा लगाते हुए तथा तिरंगा लहराते हुए खुशियाँ मनायी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *