नवागत डायट प्राचार्य का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
आज उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ देवी पाटन मण्डल, गोंडा के पदाधिकारियों ने शिक्षक नेता पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में नवागत डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) देवी पाटन मण्डल, रामसागर पति त्रिपाठी का बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और विद्यालय के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की और समस्त कार्यों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
रामसागर पति त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस स्वागत समारोह में प्रांतीय सदस्य अनिल कुमार सिंह, मण्डल मंत्री मोहित प्रकाश सिंह, मण्डल कोषाध्यक्ष सुधाकर सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष राधे श्याम गुप्ता, मण्डल संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार, ब्लॉक मंत्री नवाबगंज कीर्ति वर्धन सिंह, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, राम आशीष तिवारी, संदीप सिंह सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।



