*मिशन शक्ति 5.0 के दृष्टिगत महिला सशक्तिकरण हेतु निकाली गई जागरूकता रैली को डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*विकास भवन से अम्बेडकर चौराहा तक महिला सशक्तिकरण, महिला स्वावलंबन, महिला जागरूकता एवं महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर आधारित भव्य रैली हुआ आयोजन*
*मिशन शक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

*गोण्डा 29 सितंबर 2025*।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विकास भवन से अम्बेडकर चौराहा तक महिला सशक्तिकरण, महिला स्वावलंबन, महिला जागरूकता एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित एक भव्य रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिलाओं ने हाथों में जागरूकता से जुड़े स्लोगन और पोस्टर लेकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। रैली का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त करना रहा।

रैली में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी विभागों ने मिलकर यह संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, बल्कि उनके सामाजिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रैलियों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों ने सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए “मिशन शक्ति यात्रा” निकाली गई।
इस अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 यात्रा की अगुवाई कर रहीं जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्बोधित करते हुए आह्वाहन किया कि महिलाएं सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए बढ़चढ़ कर सरकारी योजनाओं में हिस्सा लें, उन्हें इसके लिए किसी संसाधन की कमी नहीं होने दी जायेगी। जनपद स्तरीय शक्ति यात्रा में महिला थाना प्रभारी, पुलिस महिला आरक्षी एवं स्वयं सहायता समूह की रानी मिश्रा, ऊषा तिवारी, प्रीती यादव, बिन्दू, मंजू, मन्नू, जया, सोनावती, प्रीती, रेशमा, गीता, मालती, ननका, सीमा, शकुन्तला, नीलम, कुसुम, रेनू, सुनीता, फूला, सरोजा, आरती, लक्ष्मी, ममता, शिवकुमारी, इन्द्रावती, नसरीन, सुशीला, आदि सैकड़ों की संख्या में दीदीयों ने एवं बाल विकास तथा पुष्टाहार विभाग की सरोज तिवारी, पिंकी दुबे, नवचयनित मुख्य सेविकाओं ने भी भाग लिया। यात्रा के इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम जेएन राव, जनार्दन प्रसाद यादव उपायुक्त श्रम रोजगार, अजय प्रताप सिंह परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, राजित राम जिला युवा कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *