ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री का स्वागत, संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी के आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

 

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव के गोंडा आगमन पर उनके स्वागत में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के पैतृक आवास पर आयोजित हुआ, जहां मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे के नेतृत्व में जनपद के समस्त पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और अभिवादन कर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के परिवार से भी मुलाकात की। कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष के आवास पर संगठन की समीक्षा बैठक की गई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों और मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में सुहेलदेव राजभर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष करुणेश तिवारी उर्फ विकास तिवारी, आउटसोर्सिंग संविदा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ह, और राम मनोहर लोहिया संस्थान के प्रदेश महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री के स्वागत में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे के साथ गोंडा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिंद्र मोहन श्रीवास्तव, जिला सहसंयोजक दिनेश मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष करनैलगंज रवि गोस्वामी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता भगवान बक्स सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला, ब्लॉक महामंत्री तरबगंज भानु सिंह, राम अवतार बेलसर, और ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।

सभी ने एकजुट होकर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए विचार-विमर्श किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *