बनमनखी (पूर्णियां)(बिट्टू कुमार)-आज बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा की बैठक धरहरा स्थित भगवान नरसिंह मंदिर में आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर एवं वन्दे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनमनखी के स्थानीय विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार ऋषि जी,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारितोष भारती, महामंत्री अभ्यम लाल एवं पिंटू शर्मा, बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा आदि ने संगठन की मजबूती के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच संचालन अजय पंजीयार ने किया। कार्यक्रम में बनमनखी के स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारितोष भारती, बनमनखी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा, जिला महामंत्री अभ्यम लाल, पिंटू शर्मा,नीरज क्रांति, ज्ञानेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, नवनीत सिंह,नंदन विश्वकर्मा,अजय पंजीयार, राहुल कुमार,भरत ठाकुर,हरेराम झा, मिठ्ठू बहरदार, कमलेश साह, सुनील ठाकुर,मनोहर कुमार,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



