पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 2027 चुनाव को लेकर हुई रणनीतिक चर्चा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कांग्रेस भवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस लखनऊ से आए जिला कोऑर्डिनेटर अरशद खुर्शीद एवं सह कोऑर्डिनेटर मीता गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ पूर्व विधायक व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी अरशद लोदी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रफी रेनी, जलील खां, डिंपल सिंह, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, प्रद्युम्न शुक्ला, सुभाषचंद्र पांडेय, बृजेश द्विवेदी, इरशाद हुसैन, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, चांद खां, अरुण गौतम, सगीर खान, जगदीश यादव, डॉ. जितेंद्र तिवारी, तौवज खां, जैनुल आब्दीन, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, मुजीब अहमद, डॉ. राज बहादुर सिंह, महबूब खान, विकास सिंह गांधी, अभिषेक तिवारी, रमा कश्यप, अर्जुन वर्मा, निज़ाम हाशमी, अवधेश दुबे, राम बुझारत वर्मा, वाजिद अली, अवधेश तिवारी, खगेश चतुर्वेदी, शहजादे मेवाती, उमा शंकर मिश्रा, ओपी शर्मा, आनंद शर्मा, बरकत उल्ला, अरविंद मिश्रा, सूफियान खान, इमरान खान, वसीम सिद्दीकी, राम सिंह, शरीफ एस.पी. शुक्ला, वेद प्रकाश सिंह, जमील खां, विजय कुमार, जितेश शर्मा, ओम प्रकाश सोनकर, पंचम राम, लाल बाबू, रणविजय सिंह, निर्मला देवी, राजकुमार तिवारी, राम जनक वर्मा, निशा खातून, शाहिदा काज़ी, परवेज सफी उल्ला खान, देव प्रकाश पांडेय, जितेंद्र कौशल, मंजूर अहमद, सर्व दमन सिंह, अब्दुल्ला, दीप कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पासवान, रामानंद पांडेय, महेंद्र दुबे, सद्दू बाबा, हरिराम वर्मा, संजय तिवारी, चमन लाल कसौधन, तय्यब, प्रमोद सिंह, जानकी देवी आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के उपरांत कोऑर्डिनेटर अरशद खुर्शीद व सह कोऑर्डिनेटर मीता गौतम ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा की। उन्होंने जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक मजबूती, जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क अभियान को प्राथमिकता देने के टिप्स दिए।



