**पंडित कमलापति त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि**
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
वाराणसी, 4 सितंबर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस भवन प्रांगण में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रफीक रैनी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, पीसीसी सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जलील अहमद खान, ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग अजय कुमार रस्तोगी, शहर उपाध्यक्ष मोबीन खान, रिजवान, अंकित रस्तोगी, विनय त्रिपाठी, नवी बक्स, अजय तिवारी और शिव बक्स सहित अन्य कई कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया और पंडित कमलापति त्रिपाठी के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी के स्वतंत्रता संग्राम और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका जीवन और उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।



