महिला सशक्तिकरण पर प्रधान डाकघर में आयोजित हुई कार्यशाला
गोण्डा और बलरामपुर के कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग
मुख्य अतिथि वर्षा सिंह ने दिया नारी सबलता पर जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News ::

मंगलवार को प्रधान डाकघर गोंडा प्रांगण में महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक उत्पीड़न के रोकथाम के लिए विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गोंडा एवम बलरामपुर जनपद के ग्रामीण डाकघरों/शहरी डाकघरों में कार्यरत सभी महिला कर्मी उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक अधीक्षक किरन सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वर्षा सिंह, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा , विशेष अतिथि डॉक्टर श्रीमती रेखा शर्मा प्रवक्ता एलबीएस पीजी कालेज गोंडा एवम अन्य अतिथि नीता सिंह, डॉ अर्पणा अग्रवाल , कुमारी पुनीता मिश्रा की गरिमामई उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवम डाक अधीक्षक महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया गया तदोपरांत किरन सिंह ने मुख्य अतिथि एवम विशेष अतिथि को बुके एवम शील्ड देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि वर्षा सिंह ने सभी महिलाओं को सदैव सशक्त होने की जरूरत पर बल दिया।।  प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को अव्वल रहने की सीख दिया। उन्होंने बताया की एक महिला ही है जो प्रातः से लेकर रात्रि तक कठोर परिश्रम करती है और उस पर प्रत्येक जिम्मेदारियां होती है। सभी महिला डाक कर्मियों को उन्होंने लैंगिक उत्पीड़न के रोकथाम के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।
डॉक्टर रेखा शर्मा ने सभी महिला कर्मियों के समक्ष महिला सशक्तिकरण की बात रखी और उन्होंने ये भी बताया की आपके मंडल की मुखिया किरन सिंह जी स्वयं एक प्रबल महिला सशक्तिकरण की मिशाल है वो हर एक वेलफेयर प्रोग्राम में उपस्थित रहती है और सभी को हमेशा आगे बढ़ने की सीख देती है।
किरन सिंह डाक अधीक्षक द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को हमेशा सशक्त रहने की सीख दी। ,कभी गीत तो कभी कुछ पंक्तियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया।
उन्होंने महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न के प्रति जागरूक होने एवम रोकथाम को बताया। सभी महिला कर्मियों को मंडलीय स्तर पर बनी इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी के बारे में बताया जिसमे कोई भी महिला कर्मी यदि लैंगिक उत्पीड़न से पीड़ित होती है तो इस कमेटी के समक्ष अपनी शिकायत 90 दिन के अंदर कर सकती है जिस पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी।
डाक अधीक्षक  किरन सिंह ने सभी महिला कर्मियों को आने वाले लोक सभा के चुनाव के महापर्व के बारे में भी बताया और मतदान हेतु जागरूक किया। कार्यशाला का सफल आयोजन शालिनी मिश्रा और अनुपमा सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया।
उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी महिला डाक कर्मियों को मुख्य अतिथि एवम डाक अधीक्षक महोदय द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *