भाजपा ने 28 मंडलों में किए अध्यक्षों के नाम घोषित, पांच मंडलों में सहमति न बन पाने के कारण होल्ड
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
भाजपा ने सोमवार को जिले के मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी। जिले के 33 मंडलों में से 28 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए, जबकि पांच मंडलों में सहमति न बनने के कारण इन्हें होल्ड पर रखा गया है। घोषित मंडल अध्यक्षों को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी।
घोषित मंडल अध्यक्षों की सूची
मेहनौन विधानसभा:
खरगूपुर मंडल: सुरेश कुलदीप
मेहनौन: रमेश सिंह
बहलोल: अरुण त्रिपाठी
इटियाथोक: संतोष कुमार चौरसिया
मुजेहना: मुनीन्द्र कुमार शर्मा
गोण्डा सदर विधानसभा:
झंझरी: हनुमंत मौर्य उर्फ बब्लू मौर्य
पंडरी कृपाल: अरविंद पाठक
केशवपुर: योगेन्द्र वर्मा
कटराबाजार विस क्षेत्र:
कटराबाजार: आनंद शुक्ला
रुपईडीह: रमाकांत शुक्ला
हलधरमऊ: अनंतराम वर्मा
कौड़िया: नान बाबू लोधी
करनैलगंज विधानसभा:
करनैलगंज नगर: आशीष कुमार गिरि
करनैलगंज ग्रामीण: माधव राज तिवारी
परसपुर: वंश बहादुर सिंह
गोपाल ग्राम: संजय गौतम
सरयू: हरिओम ओझा
तरबगंज विधानसभा:
तरबगंज: आशीष दूबे
बेलसर: राकेश कुमार भारती
बालेश्वर गंज: दीपक सिंह
मनकापुर सुरक्षित:
नबाबगंज नगर: रवींद्र नाथ श्रीवास्तव
नबाबगंज ग्रामीण: विनोद कुमार सिंह
वजीरगंज: अजीत कुमार पांडेय
झिलाही: ओम प्रकाश वर्मा
गौरा विधानसभा:
बभनजोत: अरुण प्रकाश शुक्ला
केशवनगर: कृष्ण कुंवर सिंह
छपिया: राम चंद्र वर्मा
जिला प्रतिनिधियों के नाम घोषित
मेहनौन से: नीलम गोस्वामी, आत्माराम वर्मा, अजय कुमार वर्मा, सत्यव्रत ओझा, पंकज कुमार बरवार
गोण्डा सदर से: शिवा यादव, अरुण कुमार
कटराबाजार से: धर्मेंद्र कुमार, सुरेन्द्र प्रताप पटेल, बेचू लाल कश्यप, रोहित कुमार दीक्षित, तपसी राम गौतम
करनैलगंज से: राम कुमार मौर्या, प्रदीप कुमार तिवारी, राज बहादुर राजू, हवलदार सोनी
तरबगंज से: नरेंद्र कुमार सिंह, राम चंद्र प्रजापति
मनकापुर सुरक्षित से: संजय कुमार पांडेय, कीर्तिवर्धन पांडेय, विकास सिंह
गौरा से: गवर्नर गुप्ता, शिव प्रसाद यादव, यशवंत सिंह
पांच मंडलों के नतीजे सहमति न बनने के कारण किए गए होल्ड
जिले के गोण्डा नगर, मसकनवा, झंझरी पूर्वी, अमदही और मनकापुर मंडलों में अभी सहमति नहीं बन पाई है। इन मंडलों में पैनल में भेजे गए नामों पर सहमति बनने के बाद जल्द ही घोषणा की जाएगी।
जिम्मेदारी निभाने का किया आह्वान
जिला चुनाव अधिकारी अशोक सिंह ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाएंगे।



