प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता

मगर एक भी किसान ने मक्का बिक्री केलिए नही ंकराया पंजीकरण
चार क्रय केन्द्र खोलकर खरीदा जाना है मक्का
गोण्डा, संवाददाता। किसानों से मक्का खरीदने के लिए चार क्रय केन्द्र एक अक्तूबर से शुरू हो जाएंगे। मगर एक अक्तूबर को रविवार पड़ने के कारण इसे पूरी तरह से सोमवार से संचालित किया जा सकेगा। निराशाजनक बात यह है कि विभागीय वेबसाइट पर मक्का बेचने के लिए एक भी किसान आगे नहीं आया है। पंजीकरण नहीं होने से मक्के की खरीद शुरू हो पाने पर ग्रहण लग गया है। शासन ने बिना पंजीकरण के किसी भी तरह के सरकारी खरीद बिक्री को अनुमति इस बार भी नहीं दी है बल्कि वही लोग मक्का या धान बेच पाएंगे जिसके आधार से मोबाइल नम्बर भी लिंक होंगे। मोबाइल ओटीपी के बिना खरीद की आनलाइन प्रक्रिया पूरी कर पाना असंभव रहेगा।
मक्के की खरीद के लिए इस बार गोण्डा गल्ला मण्डी समिति, नवाबगंज गल्ला मंडी समिति और करनैलगंज मण्डी समिति के अलावा बेलसर में भी एक क्रय केन्द्र खोलने की योजना है। ताकि पूरे माझा बेल्ट को सरकारी खरीद योजना से आच्छादित किया जा सके। किसानों से इस बार भी 20 रुपया प्रति कुंतल की दर से मजदूरी वसूल किया जाएगा। क्रय केन्द्र सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे के बीच खुलेंगे। मक्के की खरीद केलिए 2090 रुपया प्रतिकुंतल की दर को निर्धारित किया गया है।
धान के लिए बने 106 क्रय केन्द्र : धान की खरीद केलिए 106 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। ये केन्द्र एक नवम्बर से संचालित किए जाएंगे। केन्द्रों से नए उपज के धान की ही खरीद की जाएगी। किसानों को प्रति कुंतल का रेट 2183 रुपया निर्धारित किया गया है। सामान्य प्रजाति के धान की खरीद के लिए यह रेट निर्धारित किया गया है।
खरीद को लेकर डिप्टी आरएमओ ने की बैठक : खरीद के लिए डिप्टी आरएमओ ने खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को जागरुक करने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।
कोट
मक्के की खरीद के लिए क्रय केन्द्रों का निर्धारण हो गया है। खरीद सत्र की शुरूआत एक अक्तूबर से होगी। 31 दिसम्बर तकखरीद की जाएगी। धान 106 क्रय केद्र के माध्यम से एक नवम्बर से 28 फरवरी के बीच खरीदा जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो खरीद के लिए केन्द्रों की संख्या बढ़ा ली जाएगी।
प्रज्ञा मिश्रा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *