महर्षि विद्या मंदिर में सहस्त्रशीर्षी देवी मंडल स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा, 27 सितंबर। महर्षि विद्यालय समूह की इकाई महर्षि विद्या मंदिर, जानकी नगर में शनिवार को सहस्त्रशीर्षी देवी मंडल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मनमोहक चित्रण कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन और गुरु वंदना से हुई। इसके बाद माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन किया गया। छात्राओं ने क्रमवार मां दुर्गा के नौ रूपों को मंच पर जीवंत किया।

विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका नलिनी वाजपेई ने माता के स्वरूपों की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि मां की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है। छात्राओं शताक्षी पांडे, अद्विका सिंह, शुभांगी शुक्ला, कृतांशी, शांभवी, सृष्टि और अर्पिता ने देवी के रूपों का अभिनय किया।

इस अवसर पर अध्यापिकाओं लतिका पाठक, अमिता पाल, मालिनी श्रीवास्तव और अरुणलता श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा। प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *