महिलाओं को सुरक्षा व सम्‍मान दिलाना सभी की जिम्‍मेदारी
*शान्ती मेमोरियल स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

*गोण्डा 22 सितम्बर,2025*।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा वजीरगंज के अशोकपुर टिकरिया स्थित शांति मेमोरियल स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को महिला सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान संरक्षण अधिकारी चन्द्र मोहन वर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर चेतना सिंह ने छात्र-छात्राओं से महिला उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन का प्रयोग करने की अपील की। वहीं डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की सोनम सिंह, निरीक्षक राधेश्याम यादव, सुनील कुमार यादव व महिला आरक्षी चंदा विश्वकर्मा ने प्रतिभाग किया। बच्चों को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी गई। शांति मेमोरियल स्कूल की ओर से टीम का स्वागत प्रधानाचार्य रमेश आनंद, शांति फाउंडेशन अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी, उप प्रधानाचार्य अंजू आनंद, स्टेट अवॉर्डी शिक्षक सुनील कुमार आनंद व रिंकी भारती ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर किया। इसके बाद सेवा पखवाड़ा के तहत शक्ति सदन में भी कार्यक्रम हुआ, जिसमें अधीक्षिका प्रियंका सिंह, अंकित चंद्र, बबलू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *