**लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में 28 अगस्त को बी.एस-सी. और एम.एस-सी. वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा**
जिले भर के सभी महाविद्यालयों के परीक्षा देने से वंचित छात्र छात्राओं को शास्त्री डिग्री कॉलेज में मिलेगा परीक्षा देने का मौका
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा में आगामी 28 अगस्त 2024, दिन बुधवार को बी.एस-सी. तृतीय वर्ष (वनस्पति विज्ञान) विषय की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से महाविद्यालय के विज्ञान परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में संपन्न होगी।
इस परीक्षा में उन छात्र-छात्राओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे पाए थे। संबंधित छात्रों को सूचित किया जाता है कि वे परीक्षा के दिन अपने प्रवेश पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर आएं। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।
**भाग लेने वाले महाविद्यालय:**
– श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज, गोण्डा
– नन्दिनी नगर पी०जी० कालेज, नवाबगंज, गोण्डा
– आचार्य नरेन्द्र देव पी०जी० कालेज, बभनान, गोण्डा
– गुरु वरिष्ठ महाविद्यालय, मनकापुर, गोण्डा
– महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय, परसपुर, गोण्डा
– राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय, मनकापुर, गोण्डा
– माँ गायत्री राम सुख पाण्डेय महाविद्यालय, गसकनयों, गोण्डा
– श्री राम तीर्थ मिश्रा स्मारक महाविद्यालय, इटियाथोक, गोण्डा
– रविन्द्र सिंह स्मारक महाविद्यालय, साहिबापुर वजीरगंज, गोण्डा
– अबुल कलाम आजाद डिग्री कालेज, जमुनियाबाग, गोण्डा
– बाबा गयादीन विद्या बाबूराम महाविद्यालय, मैनपुर, नवाबगंज, गोण्डा
– भागीरथी सिंह स्मारक महाविद्यालय, वजीरगंज, गोण्डा
– सरयू डिग्री कालेज, करनैलगंज, गोण्डा
– सुभाष चन्द्र स्नातक महाविद्यालय, बनकटवा बाजार साबरपुर, गोण्डा
– लखन लाल शरण सिंह महाविद्यालय, रघुनाथपुर विशनोहरपुर, गोण्डा
– श्री महादेव शिक्षा सस्थान महाविद्यालय, रामनगर तरहर, गोण्डा
– श्री क्षत्रपति साहूजी महाराज महाविद्यालय, झिलाही (मनकापुर) गोण्डा
– महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, तुरकौली नवाबगंज, गोण्डा
– अलहई महाविद्यालय, उमेदजोत खोरहसा, गोण्डा
– बिपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय, तरबगंज, गोण्डा
– बी०पी० महाविद्यालय, नरायनपुर मसकनवों, गोण्डा
– सईद मोहम्मद इश्तियाक महिला महाविद्यालय, गोण्डा
इसके साथ ही, बी.एस-सी. द्वितीय वर्ष और एम.एस-सी. द्वितीय वर्ष (वनस्पति विज्ञान) विषय के सभी छात्रों की भी प्रायोगिक परीक्षा 28 अगस्त 2024 को सुबह 10:00 बजे से महाविद्यालय विज्ञान परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित की जाएगी।
**भाग लेने वाले महाविद्यालय:**
– नन्दिनी नगर पी०जी० कालेज, नवाबगंज, गोण्डा
– गुरु वरिष्ठ महाविद्यालय, मनकापुर, गोण्डा
– नवीन चन्द्र तिवारी स्मारक महाविद्यालय, परासराय इटियाथोक, गोण्डा
प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार ने सभी छात्रों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है, साथ ही आंतरिक परीक्षक प्रो. श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने भी परीक्षा की तैयारी को लेकर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।



