प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता
Gonda News ::
वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन अयोध्या zone अयोध्या ( 9 जिले सम्मिलित – अयोध्या सुल्तानपुर अमेठी अंबेडकर नगर गोंडा बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर एवं बाराबंकी।) के अधिवेशन में कुल 122 कर्मचारियों में से टोटल 118 कर्मचारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया l अधिवेशन को पूर्ण सफल बनाने में हृदय राम, संयोजक एवं श्री योगेश कुमार श्रीवास्तव, नवपदोन्नति राज्य का अधिकारी अयोध्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार अवस्थी, नव पदोन्नति सहायक आयुक्त राज्य कर प्रभार राज्य कर अधिकारी सचल दल इकाई अयोध्या एवं सहायक चुनाव अधिकारी स्मृति गुप्ता राज्य कर खंड 5 अयोध्या की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद में कुल 118 मत पड़े जिसमें नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने 82 मत पाकर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की l उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 46 मतों से हराया।
1- जोनल अध्यक्ष पद हेतु टोटल वोट-118
विजेता नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव कुल प्राप्त मत – 82
(कार्यरत जनपद अयोध्या।)
2- जोनल मंत्री पद हेतु टोटल मत 118
विजेता श्री अनुराग द्विवेदी
कुल प्राप्त मत- 79
(कार्यरत जनपद अयोध्या।)
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में
1- आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष( गोंडा), अभय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष( बाराबंकी।)
2- अभिषेक श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री (अंबेडकर नगर।)
3- प्रवीण कुमार शुक्ला संगठन मंत्री (सुल्तानपुर।), हरीश बरनवाल संगठन मंत्री(अमेठी।)
4- श्री शुभम शाह ऑडिटर(बलरामपुर।)
5- प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अनवर खान(अंबेडकर नगर), चित्रा मौर्य( अयोध्या।)
श्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।



