प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ संवाददाता

राज्य परियोजना के प्रशिक्षकों ने कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण
निर्धारित समय के भीतर जिले को निपुण बनाने पर दिया गया जोर
गोण्डा, संवाददाता। निपुण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पन्त नगर के पास बने एक निजी सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में दो जिलों के बीएसए, खण्ड शिक्षा अधिकारी, एनआरपी ने हिस्सा लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता सहायक शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी ने की। एक दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। राज्य परियोजना कार्यालय से अफसरों की टीम ने प्रशिक्षण दिया। निपुण भारत मिशन के नोडल अफसर राकेश कुमार पाण्डेय, राघव कात्यायन, आशना शुक्ला, कृतिका गर्ग खुशी, अकिंत आदि ने प्रशिक्षण दिया।
बीएसए प्रेमचन्द यादव ने कहा कि सभी लोग मिलकर निपुण भारत मिशन को गति प्रदान करें और इसे जल्द से जल्द हासिल करें। इसकी बाते क्षेत्र में लागू कराएं। निपुण भारत मिशन को लेकर प्रशिक्षण दिया। गोण्डा बलरामपुर के सभी एसआरजी विनीता कुशवाहा, केबी लाल, कमलेश पांडे, सभी एआरपी जिला समन्वक समेकित शिक्षा राजेश सिंह, जिला समन्वयक हर गोविंद यादव ने हिस्सा लिया। बीएसए बलरामपुर कल्पना देवी ने कहा कि सभी लोग एक टीम हैं। अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाए। टीएलएम का प्रयोग करते हुए निर्धारित समय के भीतर निपुण जनपद बनाएं। डीसी मोहित देव त्रिपाठी ने शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर विष्लेशण किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा ने आप की समझ एवं जागरुकता का परीक्षण कैसे करें यह बताया। बीईओ उपेन्द्र त्रिपाठी ने शिक्षक संकुल व एआरपी द्वारा ख्यनित दस विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए सुनियोजित कार्ययोला बनाने पर जोर दिया।

बीईओ डा समय प्रकाश पाठक, लवकुश कुमार, अंजनी सिंह, नूतन जायसवाल, रियाज अहमद, विशाल यादव, हेमलता त्रिपाठी, सीबी पाण्डे, अजय कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार सिंह, श्रवन कुमार तिवारी, हर्षित पाण्डेय रहे। कार्यक्रम में आपसी सहयोग पर भी जोर दिया गया। विद्यालयों को तीन श्रेणियों में विभाहजत करते हुए कार्य करने के लिए कहा गया। सक्षम मध्यम व संघर्षशील विद्यालय के रूप में निर्धारित किए जाने पर जोर दिया गया। एआरपी को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा गया। चयनित विद्यालयों में महीने में कम से कम एक बार मेंटरिंग विजिट करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में 15 सितम्बर से होने जा रहे निपुण असेसमेंट टेस्ट के बारे में विस्तार से बताया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *