नव वर्ष पर सीडीओ से मिले आमोद मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी व कम्युनिस्ट पार्टी कार्यवाहक अध्यक्ष को किया सम्मानित
Gonda News
नव वर्ष के अवसर पर ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ देवीपाटन मंडल के मंडल अध्यक्ष आमोद मिश्रा ने सीडीओ अंकिता जैन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। और नए साल में कर्मचरियों की कठिनाइयों को दूर करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपने संगठन की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे को फूलों का गमला भेंट किया।
इसी क्रम में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कन्नौजिया को भी फूलों का गमला भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। आमोद मिश्रा ने कहा नव वर्ष पर सफाई कर्मियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी से सहयोग और समर्थन की अपील की।



